फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण में मीडिया ने निभाई सकारात्मक भूमिका ---

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूविवि के जनसंचार विभाग और प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो लखनऊ के संयुक्त संयोजन में कोविड-19 और मीडिया विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने लक्षण और बचाव पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि कोविड-19 ने समाज के हर क्षेत्र को प्रभावित किया है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया ने कोविड-19 से जुड़ी हर जानकारी पहुंचाई है। आपदा के समय में मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाया है। चिकित्सकों की सलाह भी जन-जन तक मीडिया के माध्यम से ही पहुंची है।
पीआईबी लखनऊ के अतिरिक्त महानिदेशक आरपी सरोज ने कहा कि कोविड -19 से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। संक्रमित होने पर चिकित्सक की सलाह से ही दवाओं को लेना चाहिए। सेंटर फॉर मास कम्युनिकेशन राजस्थान विवि जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रो. संजीव भानावत ने कहा कि मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के दौर में जान की बाजी लगाकर लोगों को सूचना पहुंचाई है। किंग जॉर्ज मेडिकल विवि के प्रो. सूर्यकांत ने कहा कि मीडिया न होता तो समाज में कोविड-19 का भयावह रूप दिखाई देता। लखनऊ के चिकित्सक डॉ. निरुपम प्रकाश ने कहा कि कोविड- 19 से लड़ने के लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है। संयोजक जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन पीआईबी लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रामनारायण, प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. देवराज, डॉ. राजकुमार, रवि शंकर शर्मा, डॉ. सुरजीत यादव, डॉ. प्रमोद यादव ,डॉ सुनीता सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें