फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सावन में मंदिरों के ईद-गिर्द मांस और अंडे की दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सावन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 22 जुलाई से लगने वाले सावन माह के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां कर रखी हैं। इसके तहत शिव मंदिरों के आसपास सोमवार के दिन मांस और अंडे की दुकानें बंद रखी जाएंगी। साथ ही शिव मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


22 जुलाई से सावन का माह शुरू हो रहा है। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में दूर-दराज के शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने के लिए त्रिलोचन महादेव व राजेपुर स्थित सई गोमती के संगम स्थल पर पहुंचते हैं। पैदल कांवड़ यात्रा के साथ बड़ी संख्या में डाक कांवड़ भी क्षेत्र से गुजरते हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने पहले ही प्रमुख मंदिरों और मार्गों का निरीक्षण कर लिया है।
उधर सावन माह के दौरान हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। इन मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने, कांवड़ यात्रा मार्गाें पर पुलिस पिकेट आदि तैनात करने, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कांवड़ यात्रा पर पैनी निगाह रखते हुए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


...............................................

जिले भर में 500 से अधिक शिवालयों में होता है जलाभिषेक:

जिले में करीब 500 से अधिक शिवालयों में जलाभिषेक होता है। हालांकि प्रशासन की तरफ से प्रमुख शिव मंदिराें में ही मजिस्ट्रेट व पुलिस फोर्स की तैनाती की जाती है। इसके अलावा शिव मंदिरों में हलका सिपाही गस्त करते रहते हैं। त्रिलोचन महादेव जलालपुर, दियावां महादेव मछलीशहर, गौरीशंकर महादेव सुजानगंज में सर्वाधिक भीड़ होती है। इन प्रमुख मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर सोमवार को रूट डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


..............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें