तिलकधारी महाविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की पीयर रिव्यू टीम बुधवार को महाविद्यालय में पहुंची। कृषि संकाय में बीएससी आनर्स कृषि और एमएससी कृषि विषय के लिए निरक्षण किया। टीम 19 जुलाई तक कॉलेज का निरीक्षण करेगी। टीम के चेयरमैन प्रोफेसर आरके मित्तल तथा प्रोफेसर एसके शर्मा, प्रोफेसर बीएल बहेटी, प्रोफेसर देबासीस भट्टाचार्या ने पहले दिन निरीक्षण शुरू किया।
कृषि संकाय के समस्त विभागों, पुस्तकालय, खेलकूद विभाग एवं सांकृतिक कार्यक्रम का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान खेलकूद के इनडोर स्टेडियम में निशानेबाजी तथा संकाय में समस्त विभागों द्वारा बनाई गई रंगोली और प्रयोगशाला देखा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह, प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह, कृषि संकाय के प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह, प्रोफेसर शिरीष सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर नलिन कुमार मिश्र, प्रोफेसर रमेश सिंह, प्रोफेसर रजनीश सिंह रहे।