फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम बनाती मिलीं छात्राएं

Sun, 08 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना दिवस के उपरांत डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव शनिवार को अचानक नयनसंड पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


अचानक विद्यालय पर पहुंचे दोनों अधिकारी बुनियादी शिक्षा की बदहाली देखकर हतप्रभ रह गए। प्रधानाध्यापक अंबिंका यादव कुर्सी पर बैठकर आराम फरमा रहे थे और शिक्षा प्रेरक बच्चों को पढ़ा रही थी। नाराज डीएम ने क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अचानक विद्यालय पर पहुंच जाएंगे, इस बात का अंदाजा शायद प्रधानाध्यापक को नहीं रहा होगा। शायद यही वजह है कि जब अधिकारी विद्यालय में पहुंचे तो रसोइयां की जगह एमडीएम बनाने का काम छात्राएं कर रही थीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने छात्राआें प्रिया गौड़ और शालिनी से खाना बनाने की वजह पूछी तो प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों ने खुद जिद करके खाना बनाया है। साथ ही उपस्थिति रजिस्टर में बच्चों की संख्या 34 थी, जबकि नौ छात्रा और एक छात्र ही वहां मौजूद था।
विज्ञापन


 बालिका विद्यालय में बालक को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। शौचालय की गंदगी देखकर उन्होंने नाखुशी जताई। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय में पठन-पाठन सुधारने के साथ-साथ रखरखाव को भी बेहतर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें