फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा और कैराना पर राजनीति न हो

Wed, 22 Jun 2016 12:41 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
शहीद संतोष यादव के घर पत्नी मिथिलेश को नियुक्ति पत्र देते सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : jaunpur
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को मथुरा बवाल में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के घर केवटली पहुंचे। परिवारीजनों को सांत्वना देने के साथ ही उन्होंने शहीद की पत्नी मिथिलेश यादव को सी ग्रेड (वरिष्ठ लिपिक) का नियुक्ति पत्र और 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि शहीद के बच्चों की पढ़ाई और उनकी देखभाल में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो आवासीय सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने शहीद के पुत्र निखिल को अपना व्यक्तिगत नंबर लिख कर दिया और कहा कि कभी भी जरूरत पड़े तो वह उन्हें एसएमएस करे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित समय से 41 मिनट विलंब से शहीद के गांव केवटली पहुंचे। उनके साथ लखनऊ से स्थानीय विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा भी आए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले शहीद के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। फिर परिवार वालों से एक कमरे में मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने शहीद की पत्नी मिथिलेश यादव का ढाढस बंधाया और बच्चों को दुलार भी किया। इस दौरान सपा नेता डॉ. केपी यादव ने मुख्यमंत्री को परिवार की स्थितियों से अवगत कराया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मथुरा के जवाहरबाग कांड की न्यायिक जांच हो रही है। अगर घटना के दौरान सिपाही मैदान छोड़कर भागे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। पूरे मामले की जांच कराने में सरकार सक्षम है।
विज्ञापन

कहा, जवाहर बाग और कैराना के मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ऐसे संवेदनशील मसलों पर भी भाजपा के लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को तमाम सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार दो साल में गिनाने लायक एक भी विकास कार्य नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें