खेतासराय। क्षेत्र के महरौड़ा गांव निवासी प्रसूता सोमवार की रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय एंबुलेंस में जन्म दिया। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। दोनों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
महरौड़ा गांव निवासी सोनी पत्नी राजेश कुमार गर्भवती थी। सोमवार की देर शाम प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन 102 नंबर एंबुलेंस पर काल कर बुला लिया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन संजय शर्मा के साथ चालक सुनील साहनी एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी जा रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजय शर्मा ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी सोंधी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एंबुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डा. रमेश चंद्रा ने बताया की प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता का एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा लिया गया। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।जितेंद्र