फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में परिवार नियोजन से संबंधित सामग्री वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए महिला अस्पताल में बुधवार को परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार ने लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई विधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही अंतरा, छाया, कॉपर टी के लाभार्थियों से बात की। जनसंख्या स्थिरता की प्रगति की समीक्षा की। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता राज ने जिला महिला अस्पताल में 30 लाभार्थियों को परिवार नियोजन से संबंधित सामान भी वितरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान लाभार्थियों को परिवार कल्याण के विभिन्न संसाधनों से आच्छादित किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े की थीम आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, जिला महिला अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें