फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी अव्यवस्था के बीच हुई परीक्षा

Mon, 09 Nov 2015 12:24 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल की परीक्षा में रविवार को धांधली का आरोप लगाते हुए कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि जगतगंज इंटर कालेज में हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस प्रशासन ने जबरन कमरे में बैठाकर
विज्ञापन


परीक्षा कराई। मछलीशहर में परीक्षा बीच में छोड़कर परीक्षार्थी बाहर निकल आए और प्रश्नपत्र को हवा में लहराते हुए प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जिले में भारी अव्यवस्था के बीच 18877 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा के लिए जिले में 79 केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 41 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था लेकिन 22123 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा
विज्ञापन


 गई। जगतगंज इंटर कालेज, मछलीशहर के बिहारी महिला महाविद्यालय और फौजदार इंटर कालेज में परीक्षार्थी बीच में ही कक्ष से बाहर निकल आए और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि परीक्षा का समय 11 बजे से था लेकिन उन्हें बुकलेट सवा

11 बजे दी गई। ओएमआरशीट की सील खुली हुई थी। अभ्यर्थियों ने अंदेशा जताया कि पर्चा आउट कर दिया गया। हंगामा करते हुए अभ्यर्थियों ने रोडवेज और मडिय़ाहूं तिराहे पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने लाठी पटक कर उन्हें खदेड़

दिया। एसड़ीएम विजय बहादुर सिंह का कहना था कि परीक्षार्थियों के सामने सील तोड़ने का कोई निर्देश नहीं था। सील परीक्षा के लिए बनाए गए मजिस्ट्रेट बीडीओ सुजानगंज के सामने खोला गया। पेपर आउट होने का आरोप गलत है।

प्रधानाचार्य बद्री नारायण यादव ने बताया कि 33 अभ्यर्थी ओएमआर शीट अपने साथ लेकर चले गए। जगतनारायण इंटर कालेज जगतगंज जौनपुर में भी देर से अभ्यर्थियों को पेपर दिया गया। उन्होंने हो हल्ला करते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर

 दिया। बाद में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने उन्हें काफी देर बाद अंदर किया। इसकी वजह से सैकड़ों की संख्या में  अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर चले गए। परीक्षा छूटने से काफी संख्य में अभ्यर्थियों और उनके घर वालों में नाराजगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें