फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मनाया जश्न

Mon, 09 Nov 2015 12:21 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में महागठबंधन की जीत पर रविवार को कांग्रेसियों  ने पटाखे दागे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान जिला  कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भी जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


  कार्यकर्ताओं ने एक -दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जताई। साथ ही बिहार में भाजपा की हार का  कारण मोदी को बताने से भी नहीं चुके । जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से चुनाव में अमर्यादित

  भाष का प्रयोग किया था, वह उन्हें शोभा नहीं देती है।  उन्होंने अपनी हरकतों से  जो क्षति पहुंचायी है। उसका जवाब खुद     बिहार की जनता ने दे दिया है।  उन्होंने कहा कि देश की मूल भावना के विपरित जो भी व्यक्ति आचरण करेगा।
विज्ञापन


उसे  देश की जनता कभी माफ नहीं करेगा। नगर अध्यक्ष नियाज ताहिर शेख ने कहा कि  देश को विघटित करने वाली विचारधारा की पराजय हुई है। खुशी जताने  वालों में चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर उपाध्याय, देवेंद्र कुमार मिश्र,  छोटेलाल

यादव, सतीश सोनकर, हरिप्रसाद सिंह, डा.इंद्रसेन श्रीवास्तव,  मोतीलाल बिंद, अखिलेश श्रीवास्तव, अरसद अंसारी, रामजीयावन तिवारी, विशाल  सिंह, विशाल सिंह, सुरेंद्रवीर, विक्रमबहादुर  सिंह व  विनोद कुमार शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें