फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छिनैती में विफल नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत के देवाकलपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर बाइक से जा रहे युवक से नकाबपोश बदमाशों ने पहले छिनैती की कोशिश की
विज्ञापन

, विरोध करने पर गोली मार दी। हमलावर बदमाशों ने हेलमेट और मास्क लगा रखा था। बताया जा रहा है कि बदमाश चेन छीनने का प्रयास कर रहे थे मना करने पर गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली के औवार निवासी 24 वर्षीय गोविंद निषाद बुधवार दोपहर केराकत से जौनपुर जा रहा था। जब वह देवाकलपुर पेट्रोल पंप से 100 मीटर पहले पहुंचा तो पीछे से आए दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश पहुंचे। उन्होंने गोविंद को रोकने का प्रयास किया। नहीं रूकने पर चेन छीनने का प्रयास करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर की जांघ में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली मारने के बाद बदमाश बेलांव की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे एडिशनल एसपी सिटी बृजेश कुमार, केराकत कोतवाली प्रभारी, संजय सिंह, दरोगा युगल किशोर राय पहुंच घटना की छानबीन करते रहे।
विज्ञापन


कोट

घटना की छानबीन चल रही है। घायल युवक खतरे से बाहर है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर देगी।

बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें