फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले की 1907 परिषदीय स्कूलों में निपुण लक्ष्य अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की 1907 परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भाषा और गणित में दक्ष बनाने का निपुण अभियान का लक्ष्य अधूरा रह गया है। शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में केवल 900 स्कूलों में ही निपुण लक्ष्य पूरा हो सका है। केंद्र ने सभी स्कूलों को वर्ष 2026-27 तक निपुण बनाने का लक्ष्य दिया है। यूपी में अगले साल तक 80 प्रतिशत स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य दिया गया है। महानिदेशक शिक्षा ने निर्देश दिया है कि परिषदीय स्कूलों में निपुण मूल्यांकन टेस्ट इस वर्ष अक्तूबर, दिसंबर और फरवरी 2025 में किया जाएगा। इसके लिए स्कूल में छात्रों की 60 फीसदी तक औसत उपस्थिति को बढ़ा कर 75 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

जिले में 2807 परिषदीय स्कूल हैं। शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों की अलग से कक्षाएं लेने का निर्देश हैं। विद्यालय संकुल स्तर पर निगरानी भी की जाएगी। बता दें कि निपुण भारत योजना के माध्यम से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान छात्रों में विकसित करना है। योजना के माध्यम से सत्र 2026-27 तक तीसरी कक्षा के अंत तक विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन हालात यह है कि जनपद के अधिकतर स्कूलों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को निपुण भारत योजना की सटीक जानकारी तक नहीं है। शिक्षक संकुलों, एआरपी, एसआरजी को अपने स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य दिया गया था।

-

वर्जन ...

निपुण लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले सत्र में 900 स्कूलों में लक्ष्य पूरा कर लिया गया था। चालू सत्र का अभी मूल्यांकन नहीं किया गया है। मूल्यांकन रिपोर्ट में और सुधार आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डाॅ.गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें