फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
कालूपुर गांव की मृतका शबनम की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : मृतक बैनामा लेखक राजाराम बघेल का फाइल फोटो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव में बुधवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के कालूपुर गांव में शबनम (33) का शव मंगलवार की रात कमरे में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटका मिला। घर वालों के मुताबिक सुबह जब वे उठे तो कमरे में शव फंदे पर लटका था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई खुर्शीद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। रात में उसकी हत्या कर शव को लटका दिया। मृतका को दो पुत्रियां सनम (8) व साइना (6) हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। मायके वालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें