फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर इस मामले में पति, सास, ससुर, जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने डीजीपी, एसपी व मानवाधिकार आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर कहा था कि उसकी शादी 2011 में आजमगढ़ में हुई थी। विवाह के बाद पति, ससुर, सास, जेठ और दो मामा ससुर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुर, जेठ व मामा ससुर पर गंभीर आरोप लगाए। सरपतहा एसओ ने बताया कि एसपी के आदेश पर ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें