फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकती मिली विवाहिता की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूलने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सद्दाम का निकाह आठ वर्ष पूर्व गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी रेशमा से हुई थी। उन्हें तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। ससुरालवालों का कहना है कि बुधवार की रात आपसी कहासुनी के बाद गुस्से में रेशमा ने कमरे की दीवार में लगी खूंटी में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका के भाई परवेज अहमद का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करते थे। पति सद्दाम, सास सुफियाना और ससुर नियाज ने मिलकर रेशमा की हत्या की दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसका शव दुपट्टे के सहारे खूंटी से लटका दिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदम़ा दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें