शाहगंज। क्षेत्र के सिधाई गांव स्थित शहीदवारा समीप शुक्रवार दोपहर ढाई बजे जौनपुर की तरफ जा रही कोटा पटना एक्सप्रेस से कटकर विवाहिता की माैत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। रेलवे ट्रैक पर शव पडे़ रहने से जौनपुर जा रही दून एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से चली।
आंबेडकर नगर जनपद के बेरमा गांव निवासी भारतीय गौतम (28) की शुक्रवार दोपहर ढाई बजे सिधाई गांव स्थित शहीदवारा समीप पोल-860/34 के मध्य जौनपुर जा रही कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर माैत हो गई। शव ट्रैक पर आधा घंटे पड़ी रहने से दून एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई। यह जानकारी रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीके यादव ने दी। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।