सरायख्खाजा थाना क्षेत्र स्थित हरदीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर पति, देवर, सास, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरदीपुर गांव निवासी जुगेश निषाद की पत्नी खुशबू (23) ने बृहस्पतिवार की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी से नाराज खूशबू निषाद ने फंदा लगाकर जान दे दी। आधी रात में जब पति ने उसे बगल के कमरे में आवाज लगाई तो आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़ा गया तो फंदे से लटकी लाश देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता गुलाब निषाद निवासी विजयीपुर चंन्दवक ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।