फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने तलवार से केक काटकर मचाया हुड़दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत सर्किल क्षेत्र के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मरही स्थित भगौती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कुछ मनबढ़ युवकों ने तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। प्रधानाध्यापक ने अराजक तत्वों के खिलाफ एसडीएम और सीओ को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


केराकत क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व एसडीएम नेहा मिश्रा को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह व ग्रामीणों ने प्रार्थनापत्र दिया। कहा कि भगौती सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरही परिसर में लगभग 12 की संख्या में युवकों ने अपने किसी साथी का जन्मदिन मनाने का प्रदर्शन किया। कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटकर आम जनमानस के बीच दहशत फैलाने का संदेश दिया। इतना ही नहीं गांव के ही एक जाति विशेष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मनबढों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए शौचालय का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रधानाध्यापक तथा ग्रामीणों ने सीओ केराकत से वीडियो की जांचकर युवकों के खिलाफ करवाई करने कि मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें