फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, छह साल पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 24 Jan 2024 12:43 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती का है। महिला का शव फंदे से लटकता देख परिवार वालों ने उसे उतारकर मायके वालों को घटना की सूचना दी। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सखैला सोनकर बस्ती में मंगलवार की रात में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना के पीछे का कारण नहीं पता चल पा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सखैला सोनकर बस्ती की रहने वाली पिंकी सोनकर (24) पत्नी संतोष सोनकर का शव रस्सी के सहारे कमरे में लटका मिला। संतोष के परिजनों ने शव को रस्सी से उतारकर घर के बाहर रखवा दिया। घटना की जानकारी पिंकी के मायके के लोगों को दी गई। उन्होंने 112 नंबर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के दो लड़के व एक लड़की है। इसकी छह साल पहले शादी हुई थी। पति घर पर खेती करता है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिंकी के गले पर खरोच व चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मायका पलटूपुर थाना बरसठी बताया जा रहा है। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें