फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह साल में मां नहीं बनी तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी एक विवाहिता को शादी के छह साल बीत जाने के बाद भी बच्चा पैदा नहीं हुआ तो ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि क्षेत्र के नयनसंड गांव की विवाहिता अनीता पाल पत्नी अजीत पाल ने शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी को लगभग छह वर्ष बीत चुके हैं। बच्चा न होने के कारण ससुराल पक्ष के लोग उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उससे जानवरों की तरह काम कराया जाता है। आए दिन मारपीट कर घर से भगाने की धमकी दी जाती है। उसका खान-खर्च भी बंद कर दिया गया है। बीते 22 जनवरी की सुबह लगभग आठ बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता अनीता पाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नयनसंड गांव निवासी विवाहिता के ससुर बैजनाथ पाल, सास मुन्नी देवी और देवर रंजीत पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें