फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास .

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चहरपुर में बच्चों के विवाद को लेकर विवाहिता ने फांसी लगा ली लेकिन अचानक परिवार के लोगों ने पहुंचकर उसे बचा लिया।
विज्ञापन

चहरपुर गांव निवासी 35 वर्षीया विवाहिता ने सुबह परिवार में बच्चों को लेकर हुए विवाद से क्षुब्ध होकर घर के अंदर आंगन के बरामदे में छत में लगे चुल्ले के सहारे रस्सी के फंदे पर झूल गई। उस वक्त पविार के सभी सदस्य बाहर बैठे थे। अचानक सास घर में पहुंची तो देखा बहू फंदे पर झूल रही थी। उन्होंने शोर मचाया तो बाहर मौजूद परिवार के लोग और पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गई। तबतक विवाहिता होश में आ गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें