फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर पंकज सिंह की 25 लाख की जमीन कुर्क .

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। गैंगेस्टर एक्ट में पाबंद बक्शा थाना क्षेत्र के बेलहटा निवासी शराब माफिया पंकज सिंह के नाम की आराजी की जमीन बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली गई है। कुर्क जमीन की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि शराब के अवैध कारोबार से अर्जित धन से उसने जमीन की रजिस्ट्री कराई थी।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय पांडेय के साथ गांव में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, सिंगरामऊ थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने गांव में डुग्गी पिटवाकर जमीन कुर्क किए जाने का एलान किया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों को बताया गया कि किसी ने इस जमीन की रजिस्ट्री कराने की कोशिश की तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासक तहसीलदार अजय पांडेय ने कुर्क की गयी जमीन को ग्रामप्रधान साहबलाल यादव की सुपुर्दगी में सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें