फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना दो दिन पुरानी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर से शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लौटते समय तीन लोग अचानक उसके पास पहुंचे और शाल से मुंह बंद कर उठा ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह मुंह खुलने पर शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। उन्हें आता देख तीनों भागने लगे। इनमें से एक को पकड़ कर उसकी पहचान की, मगर वह खुद को चंगुल से छुड़ाकर भाग गया। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट आई। पवांरा एसओ सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश का मामला है। फिलहाल शुक्रवार को महिला की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें