फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीटर पर खाना बनाते समय करंट से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोंगर गावं में सोमवार को हीटर पर खाना बनाते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। जबकि परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से झुलस गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोंगर गांव निवासी शब्बो 38 पत्नी अबरार सुबह करीब 10 बजे रसोई में हीटर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। उसी बचाने के लिए दौड़ी देवरानी नाजरीन 45 पत्नी इकरार तथा सास तशरीफुन निशा 55 भी मामूली रूप से झुलस गई । परिजन तीनों महिलाओं को लेकर मानीकलां स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शब्बो को मृत घोषित कर दिया। जबकि नाजरीन और तशरीफुन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें