फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हाथ पीले करने को मिलेंगे 20 हजार 

Sat, 23 Apr 2016 07:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से बंद हुई शादी अनुदान योजना का शुभारंभ चालू वित्तीय वर्ष में फिर कर दिया गया है। इस योजना में मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाकर 20 हजार कर दी गई है। यह योजना जिले में एक अप्रैल से शुरू हो गई है। इसके तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों से आवेदन पत्र पत्र मांगने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


शादी अनुदान योजना अंतर्गत सामान्य जाति के गरीबों सहित एससी व एसटी को लाभ दिया जाता था। योजनांतर्गत पात्र गरीबों की पुत्रियों की शादी के लिए 10 हजार रुपए दिया जाता था। पात्र लाभार्थियों का चयन करने के बाद लाभान्वित किया जाता था।

लेकिन इस योजना को प्रदेश सरकार द्वारा अचानक वित्तीय वर्ष 2014-15 में बंद कर दिया गया था। दो साल बाद फिर सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 में शादी योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। साथ ही योजनांतर्गत मिलने वाली धनराशि दूनी कर दी गई है। अब प्रति लाभार्थी को 20 हजार रुपए मिलेगा। इस योजना का लाभ परिवार की अधिकतम दो पुत्रियों की शादी के लिए ही मिलेगा।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि लाभार्थी पुत्री की शादी के 90 दिन पहले और 90 दिन बाद आवेदन कर सकता है। लेकिन लाभार्थियों के  चयन का कोई लक्ष्य नहीं रखा गया है। पहले आवो पहले पावो के आधार पर लाभार्थियों को लाभांवित किया जाएगा। लाभार्थियों से आवेदन पत्र मांगे गए है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें