फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोदनवाल महासभा के अधिवेशन में 11 जोड़ों के विवाह संबंध तय

विज्ञापन
मोदनवाल महासभा... शपथ लेते नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। श्रीकान्यकुब्ज अखिल भारतीय हलवाई मोदनवाल महासभा की ओर से रविवार को पचहटिया स्थित विजय वाटिका मैरिज लॉन में जिला अधिवेशन एवं वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष आलोक आर्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री चिरौंजी लाल ने मोदनसेन भगवान की आरती उतारी। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल सहित नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शाहगंज निवासी दिनेश कुमार मोदनवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र, श्रीराम का फोटो फ्रेम और समाज का वार्षिक पंचांग भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरिशंकर लाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनिल कुमार मोदनवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरण बाबू और गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में वर-वधू परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें स्वजातीय परिवारों ने एक-दूसरे से परिचय किया। सम्मेलन के दौरान करीब 11 जोड़ों के विवाह संबंध तय हुए। वहीं, मंच पर दो जोड़ों की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई। समाज के लोगों ने दोनों कन्याओं को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री ज्ञानचंद मोदनवाल ने अतिथियों और स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें