फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह को जान से मारने की धमकी, अभद्र टिप्पणी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सोशल मीडिया पर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सरिस गांव निवासी विवेक कुमार सिंह ने मामले में राजन सूटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। विवेक ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप कि राजन सूटर नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में विधायक की मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में बार-बार विधायक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें