फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे से डायवर्ट किए जाएंगे कई रुट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनुपर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी और ईवीएम जमा करने के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। इसके मद्देनजर कई मार्गों पर रुट डायवर्ट किया गया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रुट डायवर्जन दो नवंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद तीन नवंबर को शाम 4 से रात्रि नौ बजे तक वाहन परिवर्तित रूट से ही आएंगे-जाएंगे। इसके लिए जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि प्रसाद तिराहा के पास आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर शहर में आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन केराकत की तरफ और केराकत के तरफ से आने वाले बड़े वाहनों का आजमगढ़ रोड़ पर डायवर्जन रहेगा। केराकत में जलालपुर तिराहा की तरफ से आने वाले वाहनों का डायवर्जन जलालपुर की तरफ रहेगा। जलालपुर चौराहे की तरफ से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन केराकत या मड़ियाहूं की तरफ रहेगा। मड़ियाहूं में जलालपुर चौराहा (निकट रेलवे क्रासिंग) से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन मछलीशहर या जलालपुर की तरफ रहेगा। मछलीशहर मड़ियाहूं पड़ाव तिराहा पर प्रयागराज की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों का डायवर्जन मड़ियाहूं या सुजानगंज की तरफ रहेगा। यहां से गाड़ियां सिकरारा की तरफ नहीं जाएंगी।
विज्ञापन

बदलापुर चौराहा पर बक्शा की तरफ से आने वाले बड़े वाहन को खेतासराय या मछलीशहर के रास्ते पर डायवर्ट किया जाएगा। खेतासराय-बदलापुर तिराहा पर यहां से सरायख्वाजा रोड पर आने वाले बड़े वाहनों को रोकते हुए खुटहन के रास्ते या शाहगंज की तरफ से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें