फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणितीय विधि से कई समस्याओं का निकलेगा हल : प्रो. सर्वेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के गणित विभाग में दो दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन बुधवार को हुआ। विषय विशेषज्ञ के रूप में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिवेंद्रम केरल के प्रो. सर्वेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को अवकलन समीकरणों के न्यूमेरिकल हल करने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने गणितीय विधि से कई समस्याओं का हल बताया। कहा कि डाटा एनालिसिस, मानव शरीर में रक्त प्रवाह, पर्यावरण प्रदूषण, बैंकिंग, जल प्रदूषण की समस्याओं के निवारण में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिवेंद्रम में उनके लिए भविष्य की संभावनाओं को भी विस्तार से बताया। रक्त की शिराओं में खून के प्रवाह को प्रभावित करने वाले पैरामीटर के प्रभाव पर चर्चा की। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान में विभिन्न अंतरिक्ष उपग्रह के समय के साथ गमन मार्ग की मॉडलिंग अवकलन समीकरणों के माध्यम से करते हुए उनका उचित हल प्राप्त किया जा सकता है। व्याख्यानमाला में प्रतिभागियों के रूप में इंजीनियरिंग संस्थान के बीटेक और प्रो. रज्जू भैया संस्थान के एमएससी गणित एवं शोध छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथि का परिचय डॉ. दीपक कुमार मौर्य ने कराया। अतिथियों का स्वागत प्रो. मिथलेश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील शुक्ला ने किया l संचालन प्रो. राजकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें