फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एसओ के सामने ही मंडल अध्यक्ष ने दी गाली, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के परियत गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्ष थाने पहुंचा था। वहां बातचीत के दौरान एसओ के सामने ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने बूथ अध्यक्ष व उसकी पत्नी को गाली दे दी। इस मामले में बूथ अध्यक्ष की पत्नी की तरफ से दी गई गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

परियत गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा व बूथ अध्यक्ष काजू पाठक के बीच जमीन का विवाद है। दो दिन पहले ही कब्जे को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचा। वहां एसओ गोविंद देव मिश्रा के सामने ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगा। इसी बीच आरोप है कि मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा ने बूथ अध्यक्ष व उसकी पत्नी को गोली दे दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद इस मामले में बूथ अध्यक्ष काजू पाठक की पत्नी सीता पाठक की तहरीर पर पुलिस ने मंडल अध्यक्ष केपी मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें