करंजाकला। सरायख्वाजा क्षेत्र के कयार गांव निवासी राम आधार गौतम की कयार चौराहा पर किराना की दुकान है। मंगलवार को सुबह 11 बजे खलीलपुर दलित बस्ती के कुछ लोग सामान खरीदने के लिए दुकान पर आए थे। पैसा मांगने पर राम आधार के बड़े लड़के चंद्रशेखर गौतम (35) से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
शोर सुनकर रामाधार गौतम (50) वर्ष उनका लड़का गोरख गौतम (30), कमलेश गौतम (25) भी मौके पर पहुंच गए। सामान खरीदने आए लोगों ने दुकानदार और वहां मौजूद दूसरे लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी सूचना चंद्रशेखर गौतम ने 112 नंबर पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर उपचार कराया। चंद्रशेखर की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।