फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को मनबढ़ ने लाठी से सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर के दो पक्षों में बृहस्पतिवार को हो रहे झगड़े को छुड़ाने गए युवक को मनबढ़ ने लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर के आरा गांव निवासी रामा प्रसाद एवं बबलू कुमार में बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो रहा था। इसी बीच गांव का विनोद राजभर पहुंच गया। विनोद ने झड़प कर रहे दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि तिलमिलाए मनबढ़ बबलू ने विनोद राजभर (20) के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से विनोद का सिर फट गया। घायल ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बबलू कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें