फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से हमला कर चचेरे भाई की हत्या

Wed, 27 May 2015 12:34 AM IST
जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के लखमीपुर गांव में पुरानी रंजिश में नुकीले रॉड से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को भोर में हमले के वक्त युवक अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन

लखमीपुर गांव निवासी रामआसरे पटेल (26) गुजरात के सूरत शहर में नौकरी करता था। 24 मई की शाम वह घर आया था। सोमवार की रात वह घर के सामने चारपाई पर सोया था। आरोप के मुताबिक मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे रामआसरे के चचेरे भाई रणजीत पटेल ने उस पर सोते के दौरान नुकीले राड से हमला कर दिया गया। रॉड कनपटी के पास से उसके सिर में घुस गई। चीख सुनकर परिवार के लोग उसकी तरफ दौड़े लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया। खून से लथपथ रामआसरे को लेकर परिवार के लोग बीएचयू पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर जलालपुर थाने पहुंच गए।
मृतक की पत्नी सुमन देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रणजीत पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में सुमन ने कहा है कि हत्यारोपी की उसके पति से पुरानी रंजिश थी। भोर में करीब तीन बजे हत्यारोपी गालियां देते हुए रामआसरे की चारपाई के पास पहुंचा और नुकीले रॉड से हमला कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें