फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
इलाज के दौरान मृत सवैया गांव के रोहित कुमार यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे पर रामगढ़ गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले एक युवक की प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ये खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सवैया गांव निवासी रोहित कुमार यादव (38) मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच मछलीशहर से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह रामगढ़ गांव स्थित बंधवा बाजार पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर उत्तर तरफ सड़क की पटरी पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले गए, जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी कुसुम देवी ने कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर, मीरगंज पुलिस पूरी घटना को दुर्घटना से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष मीरगंज, अरविंद सिंह ने बताया कि घटना के दो दिन बाद कुछ लोग थाने आकर युवक पर हमला होने की आशंका जता रहे थे। फिलहाल अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें