क्षेत्र के सुजानगंज बेलवार मार्ग पर स्थित दीपक पुर में अज्ञात वाहन की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दीपकपुर निवासी श्रीचंद पटेल (42) दीपक पुर बाजार में पैदल ही जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मरते हुए सामने से आ रहे सबेली निवासी रामअवतार प्रजापति को भी टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने श्रीचंद्र पटेल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।