बक्शा । स्थानीय थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर शुक्रवार को युवक पर की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो के खिलाफ प्राणघातक हमले के आरोप में केस दर्ज किया है । गांव निवासी राहुल यादव 30 ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार को दोपहर ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा था तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वह ट्रैक्टर छोड़कर गांव की तरफ भाग जिससे उसकी जान बच गई। उसने आरोप लगाया है कि हमलावर उससे चुनावी रंजिश रखते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शतीस दुबे कल्लू और शीतला प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।