खुटहन। बारिश होने से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी खुटहन ब्लाक के सात गावों के 17 लोगों का कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान रुस्तमपुर गांव निवासी राम सुभग तिवारी व हीलाल गौतम, इमामपुर निवासी के अरबिंद गौतम, मो.सलीम खान व इजहार हुसैन,ताजूपुर निवाससी जोखू धरिकार,रानीपुर निवासी अनिल ,चौथी ,राजेद्र, मुन्नीलाल, मुरली, जिलेदार, मुबारकपुर निवासी राम अचल, समर बहादुर व राजू, हैदरपुर निवासी अनीला देवी, कपसिया निवासी राजेंद्र यादव का मकान धराशायी हो गया है। जिसमें दबकर घर गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया है। लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को विवश हो गए हैं।