फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे जिला घोषित होगा ओडीएफ, जब पूरे नहीं हुए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महात्मागांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जाना है। इसके लिए पंचायती राज विभाग द्वारा सारी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। लेकिन अभी भी जिले में 1089 शौचालय नहीं बन पाए हैं। जबकि 21 ब्लाकों में एक लाख 59 हजार 47 शौचालय बनाकर जिले को ओडिएफ घोषित किया जाना था।
विज्ञापन

लोग खुले में शौच नहीं करें और शौचालय का उपयोग करें। इसके मद्देनजर सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत घर-घर शौचालय बनाने का फरमान जारी किया है। जिसके तहत पिछले वर्ष दो अक्तूबर तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बेस लाइन सर्वे 2012 की सूची में शामिल लोगों के यहां शौचालय बनाकर जिले को ओडिएफ घोषित कर दिया गया था। इस दौरान तीन लाख 49 हजार 418 शौचालय बनाए गए थे। इसके बाद इस साल भी दो अक्तूबर को ऐसे लोगों के यहां शौचालय बनाकर जिले को ओडिएफ घोषित किया जना था, जो पात्र हैं। जिनके घरों में शौचालय नहीं है। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा सर्वे कराया गया। दो बार हुए सर्वे में कुल एक लाख 47 लोग ऐसे मिले । जिनके घरों में शौचालय नहीं थे। इसके बाद उनको शौचालय बनाने का कार्य शुरु किया गया। अभी तक मात्र एक लाख 57 हजार 958 शौचालय ही बन पाए हैं। अभी भी एक हजार नवासी शौचालय नहीं बन पाए हैं।
जौनपुर। जिले के सभी 21 ब्लाकों में शौचालय नहीं बन पाने का आंकड़ा देखा जाए तो करंजाकला ब्लाक में सबसे अधिक शौचालय नहीं बन पाए हैं। इस दौरान करंजाकला ब्लाक में 271, मुफ्तीगंज में 262, केराकत में 90, सुईथाकला में 66, सुजानगंज में 49, महराजगंज में 102, मछलीशहर में 22, सिकरारा में 71, सिरकोनी में 20, मुंगराबादशाहपुर में 128, शाहगंज में सात, डोभी में एक शौचालय नहीं बन पाए हैं। शेष नौ ब्लाकों बदलापुर, बक्शा,बरसठी, धर्मापुर, जलालपुर, खुटहन, मड़ियाहूं, रामनगर व रामपुर में सभी शौचालय बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जल भराव होने के कारण शौचालय नहीं बन पाए हैं। जल भराव समाप्त होते ही शेष बचे शौचालय बनवा दिए जाएंगे।
गौरव वर्मा
मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें