फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन की चपेट में आने से इकलौते भाई की मौत, घटना के बाद रोतीं रहीं बहनें

Tue, 22 Sep 2026 03:24 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में स्कूल वैन से कुचलकर 3.5 साल के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
मासूम आरव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले की कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आरव (साढ़े तीन साल) की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त स्कूल वैन में अन्य बच्चों के साथ मृतक की सगी दोनों बहनें भी सवार थीं, जो भाई को स्कूल वैन से कुचलता देख चिल्लाते हुए रोने लगीं। इधर, चालक वैन लेकर भागने की कोशिश किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को स्कूल से कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही चालक की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन


सुनील कुमार गौड़ के इकलौते बेटे आरव की तीन संतान हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी माही (9) कक्षा एक और प्राची (6) एलकेजी में एकेएस एकेडमी में पढ़ती हैं। जबकि बेटा आरव (3.6 वर्ष) घर पर ही खेल रहा था। सुबह 8 स्कूल जाने के लिए वैन आई तो दोनों बहन उसमें अन्य बच्चों के साथ बैठ गई। 

इसे भी पढ़ें; यूपी: 'न निकाह किया न कभी पढ़ी नमाज', 40 साल पहले दुलारी बन गई थी रजिया, फिर भी 2012 में बनवाया ये प्रमाण पत्र
विज्ञापन


इसी दौरान घर के सामने आरव स्कूल वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई को वाहन के नीचे दबा देखकर दोनों बहनें चीखने-चिल्लाने लगीं। लेकिन, चालक स्कूल वैन लेकर भागने की कोशिश किया। 

मृतक के बड़े पिता संतोष गौड़ ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल वैन और चालक को करीब 100 मीटर दूर आसपास के लोगों ने वैन को रोक लिया। चालक तरियारी गांव निवासी भुल्लन यादव को लोगों ने बैठाया था। लेकिन, बाद में स्कूल प्रधानाचार्य आए और बातचीत के बहाने कुछ दूर ले जाकर चालक को भगा दिए। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में चालक और स्कूल के खिलाफ तहरीर भी दी। 

हादसे की सूचना पर पुलिस स्कूली वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन को सीज कर दिया गया है। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोबाइल पर बात कर रहा था चालक
मृतक के बड़े पिता संतोष गौड़ ने बताया कि हादसा उनके घर के सामने ही हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के समय चालक मोबाइल पर संभवतः बात कर रहा था। इसी दौरान चार कदम गाड़ी आगे बढ़ने पर सामने से आरव आ गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। यदि चालक मोबाइल पर बात नहीं कर रहा होता तो शायद ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन

स्कूल के ही नाम पर है गाड़ी, जांच में पेपर मिले सही
घटना की जानकारी होने पर एआरटीओ सत्येंद्र सिंह ने दुर्घटना करने वाली गाड़ी के पेपर की जांच की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल स्कूल वैन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच में सभी पेपर वैध पाए गए हैं। वैन स्कूल के नाम पर ही दर्ज है, जो वर्ष 2019 में खरीदी गई है।

स्कूल प्रबंधन ने कहा, जांच कराई जा रही
स्कूल प्रबंधक कमलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। चालक से इस तरह की चूक कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें