फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: नीलगाय से टकराई बाइक, बुआ की मौत; भतीजा गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 12:51 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के इटहरा गांव के पास मंगलवार शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अस्पताल ले जाते समय 55 वर्षीय द्रौपदी पटेल की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय दिव्यांश पटेल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के इटहरा गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास मंगलवार शाम करीब सात बजे सड़क पर अचानक आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में बुआ द्रौपदी पटेल (55) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भतीजे दिव्यांश पटेल (20) का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


अचानक सामने आ गई नीलगाय
प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर गांव निवासी दिव्यांश पटेल अपनी बुआ द्रौपदी पटेल को बाइक से लेकर शादी समारोह में शामिल होने रानीगंज जा रहे थे। द्रौपदी जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के चेतरिया गांव की निवासी थीं। इटहरा स्थित सरकारी स्कूल के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक उससे टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले बुआ की मौत
हादसे में दिव्यांश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि द्रौपदी की दाहिनी आंख के पास चोट लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में द्रौपदी ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दिव्यांश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परिवार में छाया मातम
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुआ की मौत से परिवार में मातम छा गया। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें