सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी, एसडीएम सदर ज्योति सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार दुबे पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़े गए। इसके बाद सीढ़ी बस में डालकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। एएसपी सिटी ने बताया कि सभी दर्शनार्थी हैं।
यात्रियों के मुताबिक बस चालक को झपकी आ गई थी। घायलों में चालक देशराज (45), खलासी रंजित (26) के अलावा सुनीता (65) , चंदा (55) , गीता (54) , उर्मिला (45), मोनिका (24) , कुशुम रावत (40), पूनम रावत (35), परमिला (50), उपेंद्र सिंह (28), वीरेंद्र सिंह (65), प्रदीप सिंह रावत (32), रंजित कुमार (19), विनोद (28) समेत 26 लोग हैं। इनमें 11 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल से वाराणसी भेज दिया गया।