जिले के नए एसपी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को दोपहर यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। दिलीप कुमार 1987 बैच के पीपीएस अधिकारी है। सन् 2006 में प्रमोशन करके आईपीएस अफसर बने। इससे पूर्व वह महराजगंज जिले में एसपी, गोरखपुर में एसएसपी पद पर रह चुके हैं। एसपी रेलवे इलाहाबाद, 36 वाहिनी पीएसी मेरठ और 15 वीं वाहिनी आगरा में भी वह सेवा दे चुके हैं। कार्यभार करने के बाद अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक किया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त निष्पक्ष पंचायत चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।