बीटीसी वर्ष 2014 के लिए काउंसलिंग के आखिरी दिन मंगलवार को राजकीय जिला प्रशिक्षण संस्थान में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। देर शाम तक कुल 1560 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। आस पास के जिलों के अलावा लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से भी अभ्यर्थी यहां काउंसिलिंग के लिए पहुंचे थे। भीड़ के कारण डायट समेत नगरपालिका परिसर, कोतवाली चौराहा, अटाला मस्जिद, प्रधान डाकघर और और शाही किले तक कहीं वाहन खड़ा करने की जगह नहीं थी। काउंसिलिंग के लिए डायट परिसर में सुबह सात काउंटर लगाए गए थे। भीड़ के कारण दबाव बढ़ा तो आठ काउंटर बढ़ाकर नौ कर दिए गए। इसके बाद भी देर शाम तक काउंसलिंग की चलती रही।