फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन 

Thu, 14 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जेल में बंद युवती के गर्भवती होने के बाद बच्चा जनने के मामले को लेकर बुधवार को प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने पहुंचीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की ओर से बुधवार को कचहरी परिसर में जिलाध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला कारागार में बंद युवती के बच्चे को जन्म देने की घटना पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।  इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक एसडीएम सदर को दिया।  जिलाध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि जिला कारागार में बंद युवती द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।

लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है कि ऐसी घटना कैसे हुई। रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में घटित इस घटना से यह साबित हो चुका है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार में शासन, प्रशासन व कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। साथ ही महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में रंजना सिंह, चंदा, माधूरी, मेनका, किरण, सरिता, सुषमा, कलावती, रजनी, सुमन, कविता व सारिका आदि रहीं।

 जिला जेल में बंद युवती के गर्भवती होने और बाद में आपरेशन से बच्चे को जन्म देने वाली जिला अस्पताल में भर्ती युवती का बुधवार को भी बयान नहीं हो सका। मामले की जांच कर रहे डीआईजी जेल संतोष श्रीवास्तव का कहना है कि युवती अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

उसकी हालत सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन लग सकते हैं। युवती की हालत सामान्य होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। उध्‍ार,  उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच में युवती का बयान काफी अहम होगा।

 अस्पताल में बच्चे और युवती की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने इसमें कोताही नहीं बरतने का आदेश दिया है। बता दें कि जेल में बंद युवती के गर्भवती होने के बाद बच्चे को आपरेशन से जन्म होने की खबर की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। इस मामले में सूबे के कारागार मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें