फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023: मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, भगवान शिव के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

Sat, 18 Feb 2023 11:00 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के पट तो सुबह पांच बजे ही खोल दिए गए थे। सुबह आठ बजे जब श्रृंगार हो रहा था तो भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, भगवान शिव के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव का दर्शन-पूजन करने के लिए मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही भीड़ उमड़ने लगी। हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयकारे के साथ पहुंचे शिवभक्तों ने भगवान शिव का विभिन्न तरह के द्रव्यों से अभिषेक किया और सुख-समृद्धि की मन्नत की। कई मंदिरों में लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर के पट तो सुबह पांच बजे ही खोल दिए गए थे। सुबह आठ बजे जब श्रृंगार हो रहा था तो भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। करीब 10 हजार सुबह 10 बजे तक दर्शन कर लिए थे। इसी तरह दियावां महादेव मंदिर, शंभूगंज के साईंनाथ मंदिर और सुजानगंज के गौरीशंकर महादेव मंदिर में काफी भीड़ देखने को मिली। जौनपुर शहर के गोमतेश्वर महादेव मंदिर और नव दुर्गा शिव मंदिर में भी लोगों ने मत्था टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें