जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलसचिव महेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच मड़ियाहूं पीजी कॉलेज और श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी के बीच खेला गया। श्री गणेश राय पीजी कॉलेज ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुज ने 30 बाल पर 4 चौके 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए।
अमन पाल 42 बाल पर 4 चौके की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी करते हुए श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी की तरफ से धीरज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट और राहुल सिंह तथा आकाश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री गणेश राय पीजी कॉलेज डोभी की टीम 13.2 ओवर में 46 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज की तरफ से नवनीत ने 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट तथा संतोष ने 2 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए।
दूसरा मैच सहजानंद पीजी काॅलेज गाजीपुर और हिंदू पीजी काॅलेज जमानियां गाजीपुर के बीच खेला गया। अम्पायर राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण तथा स्कोरर रितेश चौधरी रहे। इस मौके पर प्रो. प्रदीप कुमार, आयोजन सचिव प्रो. संजय कुमार आदि रहीं। 30 जनवरी को पहला मैच महंत राम आश्रय दास पीजी कॉलेज भुडकुड़ा, गाजीपुर व पांचूराम महाविद्यालय आरा जौनपुर के बीच तथा दूसरा मैच पूर्वांचल विश्वविद्यालय कैंपस व राम लखन सिंह महाविद्यालय जौनपुर के बीच खेला जाएगा।