फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मध्य प्रदेश ने चंदौली को 1-0 से हराया

विज्ञापन
केराकत नार्मल में मध्यप्रदेश ने चंदौली टीम एक दूसरे पर गोल मारने के प्रयास में खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
केराकत। केराकत नार्मल स्कूल के मैदान पर केराकत स्पोर्ट्स एकेडमी फेडरेशन के तत्वावधान में धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित ऑल इंडिया महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के पूल-बी के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश ने चंदौली को 1-0 से पराजित किया। सुबह खेले गए पहले मैच में मध्यप्रदेश महिला फुटबॉल संघ भोपाल ने चंदौली की टीम को 1-0 से हराया। खेल के पहले हाफ में मध्यप्रदेश की टीम ने एकमात्र गोल दागकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में चंदौली की टीम ने बराबरी के लिए प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। मध्य प्रदेश की टीम 1-0 से विजेता घोषित हुई। दूसरा मुकाबला रेणुकूट हिंडाल्को और झारखंड की टीमों के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बावजूद पहले और दूसरे हाफ में कोई गोल न होने के कारण बराबरी पर समाप्त हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे आपसी सौहार्द बना रहता है। उन्होंने कहा कि नियमित खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। फेडरेशन के संस्थापक लालजी यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन संजय कसौधन एवं कृष्णा सोनी कुंदन ने किया। निर्णायक की भूमिका मकसूद आलम, अशोक यादव और अंकित कुमार ने निभाई। इस अवसर पर सुशील सोनकर, बबलू यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें