फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक रैली निकालकर किया मतदाताओं को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान करने को लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरूआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में दिवानी-कलेक्ट्री चौराहा, नखास, सद्भावना पुल, शाही किला रोडवेज तिराहा होते हुए बी आरपी कॉलेज के मैदान में समाप्त हुई। बाइक रैली में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक हेलमेट लगाए, बाइक पर मतदाता जागरूकता मतदान तिथि 25 मई अपना वोट जरूर करें, स्टीकर लगाए और नारा लगाते मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते चल रहे थे। इसके पूर्व जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मांदड़ ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। रैली में जिला स्वीप को-ऑर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, राजू सिंह, संजय सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें