मुंगराबादशाहपुर। पुरानी रंजिश को लेकर युवक की पिटाई के मामले में शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पंवारा निवासी पीड़ित अनमोल दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह किसी काम से गोरैयाडीह गांव में गया हुआ था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर सिपु दुबे, प्रिंस दुबे निवासी भैरोंपुर थाना मुंगराबादशाहपुर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोगों को आते देख धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।