फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप महोत्सव के साथ कथा का समापन

Sat, 16 Apr 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर गायत्री शक्तिपीठ में दीप दान करते श्रद्घालु।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर स्थित मां गायत्री शक्ति पीठ पर चल रहे प्रज्ञा पुराण कथा का समापन दीप यज्ञ महोत्सव के साथ हुआ। दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दर्शन पूजन के दौरान भक्तों ने मां की आरती उतारी।
विज्ञापन


समूचा कथा स्थल से लेकर मां का मंदिर दिए के प्रकाश व विद्युत सजावट से जगमगा उठा। दीप यज्ञ से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। अयोध्या वापस आने के बाद मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम के  आने की खुशी में जताया गया था।

मां के जायकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। शांति कुंज हरिद्वार से आए संत तपस्या महराज ने दीप यज्ञ के महत्व को समझाया। कहा कि यह मामूली दियली का प्रकाश नहीं बल्कि सद्गुणों व समभाव की लौ है।
विज्ञापन


यह दिलों के मिलाप में पवित्रता व इंसानियत का पैगाम है। वर्तमान परिदृष्य में भाई भरत जैसा धर्मात्मा की जरूरत है। जिन्होंने धर्म निर्वहन में सिंहासन का परित्याग किया। दिवंगत आचार्य शत्रुधन शर्मा की स्मृति स्थल पर दिए जलाकर उनका स्मरण किया गया। शक्ति पीठ के आचार्य गुलाब ने कथा की सफ लता के लिए सहयोगियों के प्रति अभार जताया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें