फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस ने मांगी धनंजय की क्राइम हिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। लखनऊ पुलिस उन पर दर्ज मुकदमों का ब्योरा जुटा रही है। जिले के अलग-अलग थानों में धनंजय सिंह पर कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका ब्योरा लखनऊ पुलिस ने मांगा है। इसे गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

मऊ के पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में धनंजय सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में पुलिस ने शामिल किया है। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी दी गई थी, मगर उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया। बाद में पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। पुरस्कार घोषित होने के अगले ही दिन धनंजय सिंह ने प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक पुराने मामले में हाजिर हो गए थे। वहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल में भेज दिया गया है। अब लखनऊ पुलिस इस मामले में धनंजय का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है। बाहुबली पूर्व सांसद पर ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर लखनऊ के ही हैं। हालांकि दस से अधिक मामलों में कोर्ट की ओर से फैसला भी आ चुका है, जिसमें उन्हें दोषमुक्त करार दिया जा चुका है। अब लखनऊ पुलिस की ओर से सभी मामलों का ब्योरा मांगने पर जिले की पुलिस रिकार्ड खंगालने में जुटी है। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने सूचनाएं मांगी है। उसका विवरण जुटाया जा रहा है। शीघ्र ही उसे लखनऊ पुलिस को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें